{"_id":"5c16e6dbbdec22555c190267","slug":"women-adovocate-bite-by-her-friends-dog-now-she-want-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन घर में कुत्ता छोड़कर चली गई महिला, अधिवक्ता ने कर दिया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन घर में कुत्ता छोड़कर चली गई महिला, अधिवक्ता ने कर दिया केस
Mon, 17 Dec 2018 05:29 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dog
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-76 की महागुन मार्डन सोसायटी में महिला अधिवक्ता को कुत्ते ने काट लिया। अधिवक्ता ने कुत्ते की मालकिन पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने जानबूझकर ऐसा किया। अधिवक्ता ने महिला पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुआवजे दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोसायटी निवासी अधिवक्ता हरकिरत कौर का आरोप है कि 9 दिसंबर को उनकी ही सोसायटी में रहने वाली अलका शर्मा ने फोन किया कि वह उनके घर आ रही है। करीब 11 बजे अलका उनके घर पहुंची। साथ में उनका कुत्ता भी था। अलका ने उनसे कुत्ते को कुछ देर के लिए अपने घर रखने का आग्रह किया। इस बीच घरेलू सहायिका पर कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। जब उन्होंने कुत्ते को वहां से ले जाने को कहा तो अलका ने कहा कि कुत्ता सीधा है और कुछ नहीं करेगा। यह कहकर वह कुत्ते को वहां जबरन छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और हाथ को चबा लिया। बुरी तरह से हाथ जख्मी होने से उन्हें 10 टांके लगवाने पड़े। उन्होंने घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अलका को दी। उन्होंने न तो आकर हालचाल पूछा और न ही फोन किया। उन्होंने कई दिन तक इंतजार किया, लेकिन 12 दिसंबर तक उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद पीड़िता ने अलका के खिलाफ लापरवाही और जानबूझकर कुत्ते से जानलेवा हमला कराने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन