फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women accountant committed suicide, Jump from fourth floor after death of husband in Delhi

पति की मौत से दुखी महिला एकाउंटेंट चौथी मंजिल से कूदी, एनबीए में थी तैनात

Thu, 18 Jul 2019 06:40 AM IST
देव कश्यप पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
women accountant committed suicide, Jump from fourth floor after death of husband in Delhi
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self

पति की कैंसर से मौत होने के बाद एकाउंटेंट पत्नी इस कदर सदमे में चली गई कि उसने बुधवार शाम एनबीसीसी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह पति के बिना जिंदा नहीं रह सकती। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उषा हांडा (52) करोलबाग में रहती थीं। वह एनबीसीसी बिल्डिंग में स्थित नेशनल बोर्ड एक्रिडिएशन (एनबीए) में एकाउंटेंट के पद पर तैनात थी। उषा के पति सुरेंद्र कुमार हांडा की 3 महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। पति का ट्रेवल का व्यवसाय था। परिवार में 19 वर्ष का बेटा व 17 वर्षीय बेटी है। उषा बुधवार सुबह हर रोज की तरह ऑफिस गई। दिन में ऑफिस में काम किया और बुधवार शाम 4 बजे एनबीसीसी बिल्डिंग की छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे जोरदार आवाज होने पर उषा के नीचे कूदने का पता लगा। पुलिस उषा को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस को कार्यालय में रखे उषा के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेटी व बेटा के नाम लिखा है। उषा ने लिखा है कि पति की मौत के बाद वह डिप्रेशन में है और अब वह पति के बिना जी नहीं सकती। वह दुनिया छोड़कर पति के पास जा रही है। उषा ने बच्चों को हमेशा खुश रहने के लिए लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed