फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman's body found hanging in hotel room

Delhi NCR News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
- तिलक नगर स्थित केशोपुर मंडी के पास होटल दिल्ली-18 की घटना, सुसाइड नोट बरामद, पति से विवाद का है जिक्र
विज्ञापन

-किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में होटल दिल्ली-18 के एक कमरे में शुक्रवार शाम एक महिला शव फंदे से लटका मिला। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की शिनाख्त पूजा (24) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अपने नोट में महिला ने पति से चल रहे पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
पुलिस पूजा के माता-पिता के अलावा उसके पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी टीम को होटल दिल्ली-18 से एक महिला के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। छानबीन हुई तो पता चला कि महिला ने शुक्रवार को ही होटल में कमरा बुक किया था। स्टाफ खाने के लिए पूछने गया तो घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि पूजा अपने पति नरेश कुमार के साथ फरीदाबाद में रहती थी। दोनों की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। शुक्रवार को वह दिल्ली के तिलक नगर केशोपुर मंडी के पास पहुंची। यहां उसने एक होटल का कमरा किराये पर लिया। बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed