फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman whose name Kejriwal claimed to be removed from the voter list she denied

Delhi Assembly Election: केजरीवाल ने जिस महिला का नाम मतदाता सूची से कटने का किया दावा, उसी ने किया इनकार

Tue, 24 Dec 2024 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

चंद्रा ने केजरीवाल सरकार की तारीफ भी की। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। बिजली, पानी और बस यात्रा मुफ्त कर दी है। अगर इस बार भी केजरीवाल जीतते हैं तो खुशी होगी। 

विज्ञापन
woman whose name Kejriwal claimed to be removed from the voter list she denied
केजवाली ने जिस महिला का नाम लिया उसने नाम मतदान सूची से कटने से किया इनकार - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली में मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आम आदमी पार्टी के आरोपों पर नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। किदवई नगर में आयोजित महिला सम्मान योजना के पंजीकरण कार्यक्रम में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जिस एक महिला की ओर इशारा करते हुए उनका वोट कटने का दावा किया था, उनने अपना नाम मतदाता सूची में होने की बात कही है।

विज्ञापन

'मेरा वोट कभी नहीं कटा'
किदवई नगर में एक महिला की तरफ इशारा करते हुए केजरीवाल ने दावा किया था कि उनका वोट कट गया है, जिसे फिर से जुड़वाने का उन्होंने भरोसा भी दिया है। किदवई नगर की चंद्रा ने साफ किया, 'मेरा वोट कभी नहीं कटा। मैंने हमेशा अपना वोट डाला है। मुझे नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा? हो सकता है उन्हें कोई गलतफहमी हुई हो।' साथ में चंद्रा ने सफाई भी दी कि शायद केजरीवाल किसी और महिला के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन गलती से उनकी ओर इशारा कर दिया। उनका कहना है, 'मेरा नाम हमेशा से मतदाता सूची में था और आज भी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार की तारीफ
चंद्रा ने केजरीवाल सरकार की तारीफ भी की। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। बिजली, पानी और बस यात्रा मुफ्त कर दी है। अगर इस बार भी केजरीवाल जीतते हैं तो खुशी होगी। वह इसलिए कि उन्होंने हमारे लिए कई अच्छे काम किए हैं।

विज्ञापन

नहीं बनाने चाहते मुद्दा
दूसरी तरफ चंद्रा के पति एम. रघु ने भी कहा, 'केजरीवाल ने गलती से चंद्रा का नाम लिया होगा। हो सकता है उनके दिमाग में किसी और का नाम रहा हो, लेकिन अनजाने में उन्होंने चंद्रा का नाम ले लिया। हमारा वोट कभी नहीं कटा। हम दोनों का नाम हमेशा से वोटर लिस्ट में था और अब भी है। हम लंबे समय से नियमित रूप से मतदान कर रहे हैं।' चंद्रा परिवार ने इसे किसी तरह का मुद्दा बनाने से भी इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed