{"_id":"6ac8bb719dafa3ba5301eb99","slug":"four-kilogram-silver-ornament-offered-on-shivling-stolen-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरों का धावा: चार किलो चांदी का पत्र और छह मूर्तियां चोरी, दुर्गा जी का चांदी का छत्र भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरों का धावा: चार किलो चांदी का पत्र और छह मूर्तियां चोरी, दुर्गा जी का चांदी का छत्र भी ले गए चोर
Fri, 09 Oct 2026 03:31 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:31 PM IST
सार
मंदिर कमेटी से जुड़े राजीव कुमार ने बताया कि चोर मंदिर में प्रवेश करने के बाद शिवलिंग पर चढ़े चांदी के पत्र को निकालकर ले गए। इसके अलावा, मंदिर में लगी दुर्गा जी की चांदी की छतरी और राम दरबार व राधाकृष्ण की छह चांदी की मूर्तियां भी चोरी कर ली गईं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के सुखदेव विहार में चोर मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे हैं। हाल ही में श्री सनातन धर्म मंदिर में चोर शिवलिंग पर चढ़ा करीब चार किलो वजन का चांदी का पत्र, दुर्गा जी का चांदी का छत्र और राम दरबार व राधाकृष्ण की छह चांदी की मूर्तियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात के बाद सुखदेव विहार और आसपास के क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी से जुड़े राजीव कुमार ने बताया कि चोर मंदिर में प्रवेश करने के बाद शिवलिंग पर चढ़े चांदी के पत्र को निकालकर ले गए। इसके अलावा, मंदिर में लगी दुर्गा जी की चांदी की छतरी और राम दरबार व राधाकृष्ण की छह चांदी की मूर्तियां भी चोरी कर ली गईं। घटना का पता चलने पर मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं दो घटनाएं
दक्षिण दिल्ली में इससे पहले भी मंदिरों में इसी तरह चांदी की वस्तुओं की चोरी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले ग्रेटर कैलाश-1 थाना क्षेत्र से सटे एक मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का पत्र चोरी हुआ था। वहीं, करीब आठ महीने पहले कालकाजी के डबल स्टोरी इलाके स्थित रघुनाथ मंदिर में भी इसी तरह चांदी का पत्र चोरी हुआ था। ग्रेटर कैलाश-1 मामले में पुलिस ने अमर कॉलोनी निवासी शर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन