फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All trains arriving at New Delhi and Hazrat Nizamuddin between 4 AM and 2 PM on Saturday are cancelled

सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द, नहीं होगा आवागमन; देखें टाइमिंग

Fri, 09 Oct 2026 01:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 09 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने 10 अक्तूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
All trains arriving at New Delhi and Hazrat Nizamuddin between 4 AM and 2 PM on Saturday are cancelled
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की तरफ से बड़े प्रदर्शन का एलान किया गया है। इस बीच दिल्ली में सड़कों पर भारी यातायात जाम की आशंका का असर रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने 10 अक्तूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों पर लागू होगा। इससे शनिवार सुबह दिल्ली आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी, जिन्होंने दूसरे राज्यों से दिल्ली आने के लिए मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट बुक कराए हैं।
विज्ञापन


ऐसे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खासकर सुबह के समय नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन हो सकते हैं बंद
वहीं, दिल्ली पुलिस ने आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों को भेजा गया है। डीएमआरसी की ओर से इस पर अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस ने बताया कि इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे। लेकिन वे स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। साथ ही, इन स्टेशनों में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है।

सीजेपी ने 3 अक्तूबर को मुंबई में प्रदर्शन के बाद 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया था। पार्टी की ओर से कहा गया था कि अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है तो वे उसी जगह बैठकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अनुमति के लिए सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास 7 अक्तूबर को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे।


उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है। सीजेपी का कहना है कि अनुमति न मिलने के बावजूद 10 अक्तूबर का कार्यक्रम जारी रहेगा। प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed