फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman who attacked Delhi CM Kejriwal with ink sent to one day police custody

स्याही फेंकने वाली भावना को 1 दिन की जेल

Mon, 18 Jan 2016 03:25 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Woman who attacked Delhi CM Kejriwal with ink sent to one day police custody

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रविवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा खुद को आम आदमी सेना की कार्यकर्ता बताती हैं और केजरीवाल सरकार से नाराज है।

विज्ञापन


भावना अरोड़ा को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर स्याही डालने के लिए ये सजा मिली है। भावना का आरोप है कि कि ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत लगाए जाने वाले सीएनजी स्टिकर में धांधली की गई है। इसी बात से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद भावना को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। भावना की आज दिल्ली के रोहिणी अदालत में पेशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शुक्रिया दिल्ली' के कार्यक्रम में फेंकी थी स्याही

Woman who attacked Delhi CM Kejriwal with ink sent to one day police custody

बता दें कि सम-विषम फॉर्मूले को सफल बनाने के लिए रविवार को आयोजित ‘शुक्रिया दिल्ली’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना ने राजधानी की राजनीति में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा को आमने-सामने ला दिया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि एक युवती ने सम-विषम के नाम पर सीएनजी सर्टिफिकेट में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री की ओर स्याही फेंक दी, जिसके कुछ छींटे उन पर और साथियों पर पड़े।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना को भाजपा की साजिश करार देते हुए दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से चिंतित भाजपा लोगों की हत्या करवा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed