फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman was buying mobile phones from criminals and sending them abroad, arrested

Delhi NCR News: बदमाशों से मोबाइल खरीदकर विदेश भेज रही थी महिला, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
34 मोबाइल फोन और एक टैब बरामद, सस्ते दामों में खरीदकर पार्सल के जरिये भेजती थी विदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी और लूटे गए मोबाइल खरीदने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जैसमीन (32) के रूप में हुई है जो पिछले 25 सालों से तैमूर नगर इलाके में रहती है। पुलिस ने आरोपी के पास से 34 मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया है। महिला ने सारे मोबाइल व टैब बदमाशों से सस्ते दामों में खरीदे हैं। इसके बाद इन मोबाइल को पार्सल के जरिये बांग्लादेश व दूसरे देश भेज देती थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला इसी तरह के चार और मामलों में शामिल रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस बीच उनकी टीम ने एक महिला को संदिग्ध हालत में बैग के साथ देखा। पुलिस टीम को देखकर वह सकपका गई। पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 34 मोबाइल व एक टैब बरामद हुए। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि सभी मोबाइल फोन चोरी और लूट के हैं। उसने बदमाशों से इनको खरीदा है। वह आगे इनको दूसरे खरीदार को बेचने के लिए जा रही थी। बाद में इनको विदेश भेज दिया जाएगा। छानबीन के बाद टीम ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वह पहले भी इसी तरह के अपराधों में लिप्त रही है। पुलिस जैसमीन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed