फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman sweeper jumped to death from the third floor of the hospital

महिला सफाई कर्मचारी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Fri, 17 Jul 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Woman sweeper jumped to death from the third floor of the hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तिमारपुर स्थित नगर निगम के बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर बृहस्पतिवार सुबह एक महिला सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त कौशल्या देवी (52) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ही इसी अस्पताल में कोविड आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन होना था। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत अन्य लोगों को पहुंचना था। लेकिन सफाई कर्मचारी की मौत से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कौशल्या डिप्रेशन के अलावा हाई बीपी और शुगर की मरीज थी। 
विज्ञापन


इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग ने कौशल्या पर अधिक काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक कौशल्या देवी परिवार के साथ ढक्का गांव में रहती थी। इसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। कौशल्या का पति निगम में सफाई कर्मचारी था। पति की बीमारी से मौत होने के बाद कौशल्या को निगम में स्थाई नौकरी मिल गई थी। फिलहाल उसकी तैनाती  तिमारपुर स्थित बालक राम अस्पताल में थी। बृहस्पतिवार को यहां नई बिल्डिंग का उद्घाटन होना था। 

इसके लिए सुबह से ही सभी कर्मचारियों को काम पर लगाया हुआ था। इस बीच करीब 10.15 बजे कौशल्या ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कौशल्य के सहकर्मियों और परिजनमों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed