बर्थडे विश का झगड़ा, पत्नी ने किया सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 9 की एक महिला ने सोमवार रात अपने पति से झगड़े के बाद अपार्टमेंट के पांचवे फ्लोर से कूदकर जान दे दी। झगड़ा पति को जन्मदिन की बधाई न देने पर हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद यह बताया कि वसुंधरा सेक्टर 10 स्थित विनायक अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाली अंशिका (23 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली है।
दरअसल, सोमवार को अंशिका के पति का जन्मदिन था। लेकिन अंशिका उसे जन्मदिन की बधाई नहीं दी। रात में जब पति घर लौटा तो उसने शराब पी रखी थी। उसने आते ही अंशिका से बर्थडे विश न करने के मामले पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच अंशिका गुस्से में आकर अपार्टमेंट से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
मासूमों के सिर से उठा मां का साया
जानकारी के मुताबिक अंशिका मुस्लिम और उसका पति हिन्दू है। वह गाजियाबाद की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। बताया जाता है कि कुछ सालों पहले दोनों लव मैरिज किया था। उसके बाद दोनों जुड़वा बच्चे भी हुए।
लेकिन उसके बाद दोनों में खटपट होना शुरू हो गई। इसी वजह से सोमवार को अंशिका ने अपने पति को उसका बर्थडे विश नहीं किया।
यह बात इतनी बढ़ गई कि अंशिका ने अपनी जान ले ली। जबकि अभी उसके बच्चे का फी छोटे-छोटे हैं।