फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman sub-inspector of Delhi Police killed in road accident

Delhi: सड़क हादसे में पुलिस की महिला उप निरीक्षक की मौत, गुरुग्राम से दिल्ली आते समय ट्रॉली से टकराई कार

Sun, 14 May 2023 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 May 2023 11:10 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साल 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई विशंभरी बिष्ट शनिवार रात में अपने ससुराल में जागरण में शामिल होने के बाद गुरुग्राम से दिल्ली आ रही थी।

विज्ञापन
Woman sub-inspector of Delhi Police killed in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की महिला उप निरीक्षक विशंभरी बिष्ट की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ कार से गुरुग्राम स्थित अपने ससुराल से दिल्ली आ रहीं थी। कार उनके पति चला रहे थे। हादसे में उनका पति और भतीजा घायल हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सहित आला पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साल 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई विशंभरी बिष्ट शनिवार रात में अपने ससुराल में जागरण में शामिल होने के बाद गुरुग्राम से दिल्ली आ रही थी। कार उनके पति चला रहे थे। उनके पति तिहाड़ जेल में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कार सड़क पर खड़ी एक ट्रॉली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

 

हादसे में दंपति के साथ उनका 14 साल का भतीजा भी घायल हो गया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विशंभरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह उत्तर-पश्चिम और मध्य जिलों के पुलिस थानों में तैनात रहीं। वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के आईटी सेल में तैनात थी। शालीमार बाग थाने में तैनाती के दौरान उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुलझाया था। रविवार दोपहर निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed