फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman stabbed in family dispute, condition critical

Delhi NCR News: पारिवारिक विवाद में महिला को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित ब्रह्मपुरी की वारदात, महिला को नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक महिला को चाकू से गोद दिया गया। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने महिला के पेट, कमर, हाथ और पैर में 17-18 चाकू मारे। जख्मी हालत में पीड़िता अलीशा (21) को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अलीशा का अपने पति फैसल खान से विवाद चल रहा था। अलीशा पति से तलाक लेना चाहती है। शुक्रवार को आरोपी ने तलाक के पेपर साइन करने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी के साथ उसका साथी भी शामिल था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अलीशा अपनी बुआ के घर गली नंबर-1, ब्रह्मपुरी में रहती है। इसके माता-पिता की कई साल पहले तलाक हो गई थी। दोनों ने शादी भी कर ली है। बुआ ने ही अलीशा को पाला था। करीब दो साल पहले अलीशा ने गली नंबर-18 के रहने वाले फैसल खान से प्रेम विवाह कर लिया था।
शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने अलीशा के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। अलीशा ने पांच-छह माह बाद ही पति को छोड़कर वापस बुआ के घर पर रहना शुरू कर दिया था। अलीशा के बार-बार अनुरोध करने पर भी आरोपी उसको तलाक नहीं दे रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को आरोपी ने अलीशा को कॉल कर गली नंबर-23 में उसकी मां के घर के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलीशा पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में अलीशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed