फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman spent night in hospital For her safety in noida

सफर के दौरान महिला के पास खत्म हुए पैसे, रात बिताने के लिए 1 रुपये में खुद को रखा सुरक्षित

Sat, 07 Jul 2018 09:53 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 07 Jul 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
woman spent night in hospital For her safety in noida
woman spent night

पैसे नहीं होने और बाहर सुरक्षित माहौल न मिलने की वजह से महिला रात भर जिला अस्पताल में छुपकर बैठी रही। अस्पताल से कोई बाहर न निकाल दे, इसके लिए उसने ओपीडी की पर्ची भी कटवा ली। सुबह गार्ड ने महिला को देखा तब मामले का पता चला। अस्पताल प्रशासन ने महिला को घर भेजने का टिकट कटाकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मीना नाम की महिला अस्पताल में बैठे-बैठे सो रही थी। गार्ड ने ओपीडी शुरू होने से पहले अस्पताल में आने के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि उसके घर वाले लेने आएंगे।
विज्ञापन


महिला के पास कपड़ों का बैग भी था। पूछने पर उसने बताया कि उसके पास बाहर रुकने की जगह नहीं थी। बाहर उसको डर भी लग रहा था। इसलिए अस्पताल में आकर बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति ने उसको छोड़ दिया है

woman spent night in hospital For her safety in noida

मीना ने बताया कि वो बिहार की रहने वाली है। उसके पति ने उसको छोड़ दिया है। वह माता-पिता के साथ रहती है। पिछले कई महीने से माता-पिता की तबियत खराब चल रही है। इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गई थी।

घर का गुजारा चलाया जा सके, इसके लिए वो नौकरी के लिए किसी के साथ दिल्ली आई थी। उसके पास आधार कार्ड नहीं था। इसलिए उसको कहीं नौकरी नहीं मिल पाई है।

मीना ने बताया कि उसको कोई अस्पताल से बाहर ना निकाले, इसके लिए उसने एक पर्ची बनवा ली और ओपीडी में बैठ गई। दोपहर 2 बजे के बाद ओपीडी खाली हो जाती है, इसलिए वो चुपचाप एक कोने में बैठ गई।

महिला पर किसी की नजर नहीं गई। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली। महिला ने घर जाने के लिए बोला है। महिला को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया। पैसे नहीं होने पर उसका टिकट भी करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed