फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्किंग को लेकर नाराज हुई महिला दबंग, निकाली बंदूक और चला दी गोली

Thu, 21 Jun 2018 09:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 21 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
woman shot gun for auto parking in gurugram
woman shot gun
सड़क किनारे ऑटो पार्किंग को लेकर बुधवार को एक महिला की दबंगई देखने को मिली। भवानी एंक्लेव में सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर फोन पर बाते कर रहे ड्राइवर के साथ महिला ने पहले गाली गलौज की और बाद में गोली चला दी, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बचा।
woman shot gun for auto parking in gurugram
demo pic
पूरी घटना एक युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवानी एंक्लेव निवासी सुनील कटारिया ने शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। बुधवार सुबह ऑटो लेकर निकला था। उसी दौरान किसी की कॉल आ गई।
woman shot gun for auto parking in gurugram
गन शॉट
उसने ऑटो गली के बाहर खड़ा कर दिया और फोन पर बात करने लगा। ऑटो खड़ा करते ही एंक्लेव में रहने वाली सपना स्कूटी लेकर आई और उससे रास्ते में ऑटो खड़ा करने की बात कहकर झगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman shot gun for auto parking in gurugram
gun
आरोप है कि महिला ने पहले गालियां दीं और फिर उससे मारपीट करने लगी। पड़ोसियों ने बीचबचाव किया। ड्राइवर वहां से अपने दोस्त रिंकू के पास सीआरपी बिल्डिंग के पास बने मंदिर के पास चला गया।
विज्ञापन
woman shot gun for auto parking in gurugram
gun
यहां महिला अपने पति के साथ पहुंच गई और ड्राइवर से मारपीट करने लगी। उसने तैश में अपनी जींस की जेब से देसी कट्टा निकाला और उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed