फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot at Delhis Saket court

Saket Court Firing: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 07:49 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Apr 2023 07:49 AM IST
सार

Firing in Saket Court Delhi: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को एक के बाद एक चार गोलियां मारी गई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Woman shot at Delhis Saket court
साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग करने वाले कामेश्वर सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
महिला की पहचान एम राधा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 से अधिक बताई जा रही है। घायलवस्था में महिला को मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है, गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते फरार हो गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत कोर्ट परिसर में महिला को गोली मारने वाला आरोपी निलंबित वकील कामेश्वर कुमार सिंह उर्फ मनोज पैसे नहीं मिलने के कारण बहुत परेशान था। उसने तीन दिन पहले महिला एम. राधा को धमकी दी थी कि वह गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा, लेकिन महिला ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था। 

इधर महिला भी उसे धमका रही थी, वह वकील को उठवाने की धमकी दे रही थी। इस बात से मनोज बहुत ज्यादा डर गया था और उसने अपनी सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड अजय को रख लिया था। उसने अजय की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से महिला पर गोलियां चलाई थीं। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की गिरफ्त में आए आरोपी मनोज ने किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी मनोज की एक वकील दोस्त के जरिये वसंत कुंज में रहने वाली महिला एम. राधा से मुलाकात हुई थी। महिला भी लोन देने का काम करती है। महिला ने मनोज को झांसा दिया था कि वह उसकी रकम को कुछ महीनों में दोगुना करा देगी। उसने झांसा देकर मनोज से 25 लाख रुपये ले लिए। 

महिला ने मनोज को एक भी किस्त नहीं दी और पैसे भी नहीं लौटा रही थी। मनोज ने महिला के खिलाफ साकेत थाने में जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। साकेत पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। हाईकोर्ट ने पैसे लौटाने की शर्त पर उसे तीन महीने पहले ही जमानत दी थी। महिला को हर सप्ताह साकेत कोर्ट में हाजिरी लगाने के लिए कहा गया था। इसके बाद महिला ने मनोज को पांच लाख रुपये का चेक किया। चेक बाउंस हो गया, तो मनोज ने साकेत कोर्ट में केस डाल दिया। इसी मामले की सुनवाई के लिए महिला शुक्रवार को कोर्ट आई थी। यहां पर मनोज ने उससे पैसे मांगे, लेकिन महिला ने पैसे देने से मना कर दिया और मनोज को धमकाने लगी।

रोहिणी कोर्ट में चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां
इससे पहले पिछले साल रोहिणी कोर्ट में घुसकर भरी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। टिल्लू गिरोह के शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। इसमें पुलिस ने दोनों शूटरों को मार गिराया था।

कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed