फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sexually assaulted by brother in law after husband death as she deny to marry accused police probing

पति की मौत के बाद ससुराल वाले बना रहे थे देवर से शादी करने का दबाव, नहीं मानी तो देवर ने की सारी हदें पार

Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
सार

- गुरुग्राम निवासी युवती की तीन वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई थी शादी
- गुरुग्राम महिला थाने से देहात कोतवाली में ट्रांसफर हुआ मामला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
woman sexually assaulted by brother in law after husband death as she deny to marry accused police probing
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बुलंदशहर में गुरुग्राम निवासी महिला के साथ उसके पति की मौत के बाद देवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी देवर व अन्य ससुरालियों के खिलाफ गुरुग्राम के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अब यह मामला देहात कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। देहात कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के एक गांव निवासी युवती का विवाह वर्ष 2017 में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मनोज के साथ हुआ था। बीते दिनों मनोज की मौत हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन उस पर देवर के साथ शादी करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन


इसी के चलते आरोपी ससुरालीजनों ने योजना के तहत देवर को उसके खिलाफ भड़काया। बीते दिनों देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत किए जाने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर गुरुग्राम के महिला थाना मानेसर में आरोपी समन सिंह पवार, ओमवती, प्रेमचंद, संगीता, तारा, शीतल, पवन, प्रवेश, दुर्गेश व पूनम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। देहात कोतवाल सुभाष सिंह ने बताया कि अब यह मामला देहात कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed