फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sexual harassment in delhi

अस्पताल में इलाज का झांसा देकर महिला से हैवानियत, आरोपी ने वीडियो वायरल किया

Sun, 04 Aug 2019 07:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
woman sexual harassment in delhi
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला को अस्पताल में इलाज कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मई में पीड़िता को अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। इनको वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक दुष्कर्म किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता और उसके परिवार को जैसे इसका पता चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक समीरा (31)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी में रहती है।  कुछ माह से उसका जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। बातचीत में जीबी पंत अस्पताल में पहचान की बात कही। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि बातचीत करने के लिए आरोपी ने समीरा का अपने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। 

पीड़िता को जब होश आया तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी अक्सर पीड़िता को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम देने लगा। बृहस्पतिवार को पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने उसका वीडियो व फोटो मोहल्ले में वायरल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed