फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sexual harassment by nine man after hostage in faridabad

सात लोगों ने नौ दिन तक बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, सूरजकुंड घुमाने के बहाने ले गया था परिचित

Tue, 03 Dec 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
woman sexual harassment by nine man after hostage in faridabad
सांकेतिक तस्वीर
बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने परिचित समेत सात लोगों के खिलाफ बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका एक परिचित उसे 9 जुलाई को सूरजकुंड घुमाने के बहाने ले गया। यहां से अपनी बातों में उलझा कर लकड़पुर गांव ले गया। आरोप है कि लकड़पुर गांव में 9 दिनों तक बंधक बना कर अन्य आरोपियों ने भी दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी एक कार से पलवल ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया। 18 जुलाई को पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूट कर भाग निकली। 

लोकलाज के डर से महिला ने उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की थी। परिजन के सहयोग से महिला ने एक दिसंबर को बल्लभगढ़ महिला थाने में पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

महिला थाना पुलिस महिला की शिकायत दर्ज कर छानबीन कर रही है। महिला थाना प्रभारी माया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed