{"_id":"5bdbaa3fbdec2269bf7d7880","slug":"woman-sexual-harassment-by-god-man-in-gorakhpur-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और बाबा ने आश्रम में महिला के साथ की बंधक बनाकर हैवानियत, दो साल तक की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और बाबा ने आश्रम में महिला के साथ की बंधक बनाकर हैवानियत, दो साल तक की दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गोरखपुर के एक बाबा पर दिल्ली महिला आयोग की मदद से पीड़िता ने कापसहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूपी के गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया है।
दिल्ली महिला आयोग के अनुसार बाबा गोरखपुर के परमेश्वरपुर में एक मजार के पास आश्रम चलाता है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले वह परिवार के साथ गोरखपुर गई थी।
एक महिला परिचित के कहने पर इलाज कराने बाबा के पास पहुंची। इलाज के बहाने बाबा ने उसे आश्रम में बंधक बना लिया। वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
किसी तरह वह चंगुल से छूटकर दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्या किरण नेगी पीड़िता से मिलीं। आयोग ने महिला की आपबीती सुनने के बाद एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।