फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman's clothing fire from gas burner, death in delhi.

हाथ सेक रही महिला के कपड़ों में लगी आग,मौत

Thu, 15 Jan 2015 07:59 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
woman's clothing fire from gas burner, death in delhi.

मंडावली इलाके में सर्दी से बचने के लिए हाथ चूल्हे पर सेक रही एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। हादसे में सुनीता (40) बुरी तरह झुलस गई, गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुनीता का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुनीता अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, मंडावली फाजलपुर में रहती थी। इसके परिवार में पति भरत, दो बेटे व दो बेटी हैं भरत अशक्त है, और घर के पास ही छोटा-मोटा काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए गैस पर सेंक रही थी हाथ

woman's clothing fire from gas burner, death in delhi.

मंगलवार दोपहर को नहाने के बाद सुनीता सर्दी से बचने के लिए गैस के चूल्हे पर हाथ सेकने लगी। इसी बीच उसके कपड़ों में आग लग गई। सुनीता बुरी तरह झुलस गई।

इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।

इधर पत्नी की मौत के बाद से भरत का रोकर-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पत्नी की उनका सहारा थी, अब वह अपने बच्चों को कैसे पालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed