{"_id":"5c00a097bdec22417c728a66","slug":"woman-running-on-track-at-uttam-nagar-east-metro-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता से बिछड़ने के बाद मेट्रो के ट्रैक पर दौड़ने लगी महिला, पूछताछ में बताया क्यों हुई कन्फ्यूज ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से बिछड़ने के बाद मेट्रो के ट्रैक पर दौड़ने लगी महिला, पूछताछ में बताया क्यों हुई कन्फ्यूज ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ट्रैक पर उतरकर द्वारका की ओर दौड़ने लगी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को काबू में किया।
जांच के दौरान महिला के परिजनों को बुलाया गया। उनसे पूछताछ में पता चला कि पिता के बिछड़ने के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। मेट्रो पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की वजह कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित रही।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सवारियों ने एक महिला को ट्रैक पर उतर कर द्वारका की ओर भागते हुए देखा। यात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों को दी।
विज्ञापन
जवानों ने तुरंत महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को कंट्रोलरूम में पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि महिला बहादुरगढ़ की रहने वाली है। वह पिता के साथ गाजियाबाद के एक डॉक्टर से इलाज करवाने जा रही थी।

भीड़भाड़ वाले बोगी में अपने पिता को नहीं देख महिला को लगा कि उसके पिता उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर गए हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद जब उसने स्टेशन पर अपने पिता को नहीं देखा तो वह ट्रैक पर उतरकर द्वारका की ओर जाने लगी।
इसी बीच शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर महिला का पिता ने बेटी के गुम होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसके पिता को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।
सीआईएसएफ ने दोनों को जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके पिता से पूछताछ की और बाद में महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया।