{"_id":"62a6ad3d24fff821c348d94f4a927fe3","slug":"woman-run-away-to-take-new-born-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली स्थित इहबास अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला एक बच्चे को लेकर भागने लगी।
विज्ञापन
बच्चे के परिजनों के शोर करने पर अस्पताल परिसर में मौजूद गार्ड व अन्य लोगों की मदद से महिला को पकड़ लिया गया। महिला बच्चे को अपना बच्चा बता रही थी। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है और इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी।
पढ़ें: बीटेक के छात्र को पीटने पर हंगामा
विज्ञापन
लिहाजा इस संबंध में महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने बताया कि जफरयाब हुसैन परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने मानव व्यवहार एवं संबद्घ विज्ञान संस्थान (इहबास) पहुंचे थे।
विज्ञापन
उस दौरान हुसैन का तीन वर्षीय पोता भी उनके साथ था। बच्चा वहीं पर खेल रहा था। तभी महिला बच्चे को लेकर भागने लगी। शोर होने पर महिला और बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया। महिला की मानसिक स्थिति जानने के बाद शिकायत वापस ले ली गई। महिला सीमापुरी इलाके की रहने वाली है।