फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman related to honey trap will be medical examined every 24 hours

सांसद की अश्लील वीडियो क्लिप व फोटो लेने वाली महिला की हर 24 घंटे पर होगी मेडिकल जांच

Wed, 03 May 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 May 2017 04:35 PM IST
सार

आरोपी महिला का हर चौबीस घंटे में कराना होगा मेडिकल

विज्ञापन
woman related to honey trap will be medical examined every 24 hours

विस्तार

भाजपा सांसद से उगाही के मामले में तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद महिला वकील से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है। अदालत ने आरोपी का हर 24 घंटे में मेडिकल करवाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

      
दिल्ली पुलिस की ओर से बहस करते हुये लोक अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने कहा महिला वकील पर राज्यसभा सांसद से सात करोड़ रुपये को ब्लैकमेल कर सात करोड़ की अवैध वसूली करने की कोशिश की। आरोपी ने सांसद की वीडियो क्लिप व फोटो ले ली थी जिसके आधार पर वह ब्लैकमेलिंग कर रही थी।
विज्ञापन

     
पुलिस ने कहा कि उससे पूछताछ करने के लिये पांच दिन का रिमांड चाहिये। उसके फ्लैट से सीसीटीवी फुटेज समेत कई सबूत बरामद करने हैं और उसे मुजफ्फरनगर ले जाना है। उससे कई बरामदगी करनी है और उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करनी है। महिला वकील के बैंक खातों की भी छानबीन करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी श्रीवास्तव ने कहा महिला आरोपी का आचरण बेहद संदेहास्पद रहा है। उसने हर जगह पर खुद को एक नये नाम के साथ पेश किया। दिल्ली बार एसोसिएशन की आईडी व हाईकोर्ट बार की आईडी में उसके नाम अलग हैं।

वह खुद को एलएलएम बताती है

woman related to honey trap will be medical examined every 24 hours

वह खुद को एलएलएम बताती है लेकिन उसे अंग्रेजी के मामूली शब्द होम व फीलिंग की स्पेलिंग तक नहीं आती। वह सांसद को अपने इंदिरापुरम स्थित फ्लैट पर ले गई और वहां आपत्तिजनक स्थिति में उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसकेे बाद इसने सांसद को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

यह महिला पहले भी एक सांसद के साथ ऐसा कर चुकी है। उस मामले में पैसे मिलने के बाद उसने कोर्ट में अपना बयान बदल लिया था। पुलिस के मुताबिक महिला वकील ने सांसद से कहा वह दुष्कर्म की शिकायत वापस ले लेगी अगर वह उसे सात करोड़ दे।

यह दुष्कर्म का मामला थाने से खत्म नहीं हो सकता। कोर्ट से ही खत्म हो सकता है मैं वकील हूं तुमसे ज्यादा कानून जानती हूं। दूसरी ओर बचाव पक्ष के अधिवक्ता शाहिद अनवर ने कहा कि उनकी मुव्वकिल पर सांसद की शह पर झूठा मामला बनाया गया है।

'पीड़िता पर अवैध वसूली का मुकदमा बना दिया'

woman related to honey trap will be medical examined every 24 hours
हनीट्रैप मामले में ग‌िरफ्तार मह‌िला और भाजपा सांसद केसी पटेल - फोटो : ani

सांसद ने उससे दुष्कर्म किया था और कोर्ट ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी तो पुलिस ने पीड़िता पर अवैध वसूली का मुकदमा बना दिया। बचाव पक्ष ने कहा कि उसने नॉर्थ एवेन्यु पुलिस ने 15 अप्रैल को दुष्कर्म की शिकायत दी थी लेकिन यह शिकायत नहीं ली गई।

इसके बाद  भी उसने 21 अप्रैल को भी पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने 25 अप्रैल को कोर्ट में अर्जी दायर कर एफआईआर की मांग की थी। उसकी शिकायत पर कोर्ट ने 27 अप्रैल को इस मामले में पुलिस को 12 मई को एटीआर पेश करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद पुलिस ने उसे 28 तारीख को थाने बुलाया और शिकायत वापस लेने का दवाब डाला। जब उसने शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक  मई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed