{"_id":"590338054f1c1b9a19c0c829","slug":"woman-registered-case-against-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करने वाली युवती ने एक ग्राहक बन कर आए एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी युवती पल्ला एरिया की कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। वह मथुरा रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जॉब कर रही है। उसका कार्य जमीन व मकान की खरीदने व बेचने वाले लोगों से संपर्क कर उनको साइट दिखाना रहता था। साल 2016 में एक दिन वह बुलंदशहर निवासी केशव से एक प्लॉट की डीलिंग के दौरान मिली।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद केशव उससे फोन पर बात करने लगा और शादी करने का झांसा देकर उसके घर पर आने लगा। आरोप है कि 5 मई 2016 को वह घर में सो रही थी। अचानक केशव उसके घर आ पहुंचा। केशव ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह जल्दी ही शादी करने का आश्वासन देने लगा। इसके बाद वह आए दिन पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और किसी को बताने पर जान से मरवाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इस साल 6 से 8 अप्रैल तक केशव ने शादी करने का झांसा देकर अपने गांव में घर पर रखा और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। 9 अप्रैल को आरोपी उसे फरीदाबाद ले आया और यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अगले दिन बिना बताए भाग गया। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।