{"_id":"f613ddb3f0ad6fb4f7fb413d361086dd","slug":"woman-raped-by-relative-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने फोन कर बुलाया और लूट ली आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा ने फोन कर बुलाया और लूट ली आबरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला सेल कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की 27 साल की एक युवती ने शिकायत में बताया कि राजेश नामक युवक रिश्ते में उसका जीजा लगता है। सात मई 2014 को राजेश का उनके पास फोन आया कि वह मिलना चाहता है।
विज्ञापन
वह उस समय सेक्टर-15 स्थित एक नर्सिंग होम में कोई रिपोर्ट लेने गई थी। जब वह रिपोर्ट लेकर बाहर आई तो राजेश वहां खड़ा था। इसके बाद राजेश और वह दोनों एक रेहड़ी पर गए और वहां खाना खाया।
विज्ञापन
राजेश ने उसको कहा कि किसी होटल के कमरे में चलकर फुर्सत से बात करेंगे। वह उसकी बातों में आ गई ओर उसके साथ चल दी। वह उसको नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी होटल में लेकर गया।
उसने युवती को पीने के लिए पानी दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसको होश आया तो पता लगा कि उसके साथ रेप किया गया है।
राजेश की इस हरकत का विरोध करने लगी तो धमकी दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।