फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murdered, body hidden in double bed box, three arrested along with lover

Delhi NCR News: महिला की हत्या कर डबल बेड के बॉक्स में छिपाया शव, प्रेमी संग तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
-बाहरी दिल्ली के मंगलपुरी स्थित पत्थर मार्केट के एक पीजी के कमरे में मिला शव, बेटे को ट्यूशन पर छोड़ने के लिए घर से निकली थी महिला
विज्ञापन

-पुलिस को आशंका दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी के अलावा उसके एक रिश्तेदार व दोस्त को भी दबोचा
-पुलिस इस बात का लगा रही कि कहीं तीनों ने तो महिला के साथ नहीं किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार शाम करीब 35 साल एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी में तीसरी मंजिल के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में बरामद हुआ। शाम के समय पीजी में रहने वाला लड़का जब अपने कमरे पर पहुंचा तो उसने बेड में शव देखा। इसके बाद उसने पहले पीजी मालिक व बाद में पुलिस को खबर दी। माना जा रहा कि प्रेमी दीपक ही महिला को बुलाकर पीजी में लाया था और पीजी वालों से मिलीभगत कर वह कमरे में घुस जाता था। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के अलावा उसका गला भी घोंटा गया था। बाद में शव को कंबल में लपेटकर बेड के बॉक्स में डाला गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान प्रेमी दीपक (22) के अलावा सुरेंद्र उर्फ बॉबी और जोगिंदर के रूप में हुई है। आशंका है कि दीपक ने महिला से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। इस बीच शव को ठिकाने लगाने में उसके दोस्त व रिश्तेदार सुरेंद्र व जोगिंदर ने उसकी मदद की। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही कि कहीं तीनों आरोपियों ने तो उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले किया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती थी। परिवार में पति के अलावा दो बेटे 16 और 8 साल व 13 साल की एक बेटी है। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह घरेलू सहायिका थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से लेकर निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 6.30 बजे बेटी का ट्यूटर उसे लेकर घर पहुंंचा। बाद में महिला के गायब होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इस बीच महिला के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उसे उद्योग नगर, नांगलोई से यह फोन सड़क पर पड़ा मिला है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह पुलिस थाने पहुंचे और महिला की गुमशुदगी दी। देर रात परिजनों को महिला की हत्या का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये वसूलने के लिए उतारा मौत के घाट : परिजनों का आरोप है कि दीपक महिला को ब्लैकमेल कर लगातार उससे पैसे वसूल रहा था। आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को महिला दो लाख रुपये लेकर घर से निकली थी। आरोपियों ने बकायदा साजिश बनाकर उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article