फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman missing from gtb hospital

दिल्ली सरकार के अस्पताल से महिला गायब

Thu, 06 Mar 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
Woman missing from gtb hospital

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 22 वर्षीय एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। तीन मार्च को रिंकी नामक विवाहिता को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ ही देर में पीड़िता अस्पताल से गायब हो गई।

विज्ञापन


परिजन बेहद परेशान हैं और उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, अस्पताल प्रशासन ने महिला के गायब होने पर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ गांव ननेरा, तहसील, इकलास का रहने वाला संदीप अपने परिवार के साथ गाजियाबाद रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। इसके परिवार में बुजुर्ग पिता दीवान सिंह, नेत्रहीन मां और पत्नी रिंकी है। रिंकी गर्भवती थी।


गाजियाबाद में दिखाने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया था। 25 फरवरी को संदीप ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 26 फरवरी को रिंकी ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता को आईसीयू में भर्ती रखा। 3 मार्च को इलाज के बाद रिंकी को अस्पताल के वार्ड नंबर-13 में शिफ्ट किया गया।

पढ़ें: दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट की युवती से अश्लील हरकत

पत्नी को अस्पताल में छोड़कर संदीप चाय लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी वार्ड से गायब थी। परेशान होकर संदीप ने जीटीबी एंक्लेव थाने में शिकायत की। संदीप का कहना है कि उसकी पत्नी चलने के काबिल भी नहीं थी तो फिर वह कैसे कहां चली गई। संदीप ने शक जाहिर किया है कि उसकी पत्नी का किसी ने अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed