फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman manager raped in gurgaon

पत्नी होने के बावजूद लूटता रहा महिला मैनेजर की आबरू

Sun, 19 Apr 2015 10:49 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Woman manager raped in gurgaon

डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर होटल मैनेजर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल मैनेजर को झांसा देकर फरीदाबाद रोड स्थित अपने फ्लैट पर कई बार बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन


करीब एक साल के बाद पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। नौ अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में दर्ज हुए मामले के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे गुड़गांव पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। 32 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को  बताया कि वह एक होटल में बतौर मैनेजर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में कनॉट पैलेस में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात सोबित गर्ग से हुई थी। आरोपी ने खुद को एचएसबीसी कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव बताया। यहां दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के बाद दोस्ती हो गई।

प्रपोज कर बनाया शारीरिक संबंध

Woman manager raped in gurgaon

आरोप है कि 2014 में सोबित ने उसे फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू सोसायटी स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। जहां उसने शादी के लिए प्रपोज करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। इसी साल फरवरी में आरोपी ने उसे कहा कि वह शादी की शॉपिंग शुरू कर दे वह अपने घरवालों को राजी करके आता है।

इसके बाद उसने कॉल उठाना बंद कर दिया। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे खुद कॉल कर बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके घरवाले शादी के लिए सहमत नहीं है।

अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ आरोपी

Woman manager raped in gurgaon

इस मामले के बाद पीड़िता ने दिल्ली कीर्ति नगर थाना पुलिस में शिकायत दी जिसके आधार पर नौ मार्च को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया।

हालांकि मामला गुड़गांव क्षेत्र से जुड़ा होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस को केस स्थानांतरित कर दिया।

इसके आधार पर डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज एक थाना प्रभारी के मुताबिक पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed