फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman killed in mysterious circumstances in delhi.

संदिग्ध हालात में बाथरूम में बेहोश हुई महिला, मौत

Sun, 31 Aug 2014 11:29 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances in delhi.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त ज्योति सक्सेना (22) के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं ज्योति के ससुराल वालों का कहना है कि बाथरूम में नहाते समय ज्योति बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम को दिए बयान के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव लेहरपुर, हसनपुर, पलवल की रहने वाली ज्योति अपने पति रोहित सक्सेना के साथ विजय पार्क, मौजपुर में रहती थी। रोहित का फोटोग्राफी का काम है। ज्योति की रोहित से करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। दोनों का चार माह का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को रोहित ने ज्योति के पिता लक्ष्मण को सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। ज्योति का परिवार फौरन पलवल से दिल्ली आ गया। रोहित ने बताया कि ज्योति नहाते समय बेहोश हो गई थी, उसे जगप्रवेशचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवार के मुताबिक ज्योति के पति रोहित की किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसकी वजह से उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। दहेज के लिए भी उसे परेशान किया जाता था। परिवार की शिकायत पर क्षेत्रीय एसडीएम ने पुलिस को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महिला ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप

Woman killed in mysterious circumstances in delhi.

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त रेनू (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रेनू के भाई ने पति, सास और ससुर पर रेनू की हत्या करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रेनू अपने परिवार के साथ राम नगर शाहदरा में रहती थी। इसके परिवार में पति लोकेश व दो बच्चे हैं। रेनू की फरवरी 2010 में लोकेश से शादी गई थी। लोकेश गुड़गांव की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

शनिवार को रेनू ने अपने घर में फांसी लगा ली। खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेनू के भाई जयराम ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके बहन को परेशान किया जाता था। उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की गई। पुलिस ने रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रेनू का शव परिवार को सौंप दिया है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed