फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed by roller in avj heights society 

एवीजे सोसायटी में बेलन से वार कर की थी हत्या, बिस्तर में छिपाया था शव

Tue, 05 Nov 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
woman killed by roller in avj heights society 
avj heights society - फोटो : अमर उजाला

एवीजे हाइट्स सोसायटी में महिला की हत्या कर 18वीं मंजिल से शव फेंकने के मामले में मृतका की पहचान खोड़ा कॉलोनी की घरेलू सहायिका गरिमा के रूप में हुई है। आरोपी मुमताज खां ने गरिमा को शनिवार सुबह 10 बजे कॉल कर सोसायटी में बुलाया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बेलन से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी और शव बेड में छुपा दिया। रविवार सुबह आरोपी गरिमा के शव को 18वीं मंजिल से फेंककर फरार हो गया। पुलिस अभी भी आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को मौके से टूटा हुआ बेलन मिला है। इससे आशंका है कि आरोपी ने बेलन से हमला कर गरिमा की हत्या की है। 
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एवीजे हाइट्स सोसायटी में रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक महिला का शव 18वीं मंजिल से फेंका गया था। आरोपी हत्या के मामले को आत्महत्या के तौर पर दिखाना चाहता था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को शव फेंकते हुए देख लिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि बिहार के सुपौल निवासी मुमताज और उसके भाई का परिवार सोसायटी में 18 वीं मंजिल पर रहता है। दोनों भाई पहले सोसायटी में पेंटिंग का काम करते थे और बाद में रुपया फंसने पर सोसायटी के फ्लैट में ही रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में पड़ताल पर हुई पहचान 
गरिमा और मुमताज दोनों विवाहित हैं। गरिमा का परिवार खोड़ा कॉलोनी में और मुमताज की पत्नी व बच्चे बिहार में रहते हैं। सोसायटी में शव फेंके जाने के बाद पुलिस ने आसपास के थाने व जिले में महिला की शिनाख्त का प्रयास किया था। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के लापता होने की सूचना मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने उसकी पहचान कर ली। गरिमा के परिजन ने मुमताज से जान पहचान की बात से इंकार किया है। 

पंद्रह दिन पहले भी हुई थी बातचीत 
शनिवार से पहले घरेलू सहायिका और मुमताज की बातचीत 15 दिन पहले बात हुई थी। आरोपी ने ही शनिवार को गरिमा के मोबाइल पर कॉल की। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। 



महिला की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी घरेलू सहायिका के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला को कॉल कर शनिवार को सोसाइटी में बुलाया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। - -रणविजय सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed