{"_id":"6b06ee3cee87faa80e0b5d85","slug":"amritsar-identity-remains-intact-even-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164741-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 साल के उतार-चढ़ाव के बाद भी अमृतसर की पहचान कायम : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 साल के उतार-चढ़ाव के बाद भी अमृतसर की पहचान कायम : एलजी
विज्ञापन
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के सम्मेलन में बोले-तरनजीत सिंह संधू, 2027 में मनाई जाएगी अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ
आध्यात्मिकता, शिक्षा और व्यापार का केंद्र बना रहा शहर, बुनियादी ढांचे और कचरा प्रबंधन में सुधार की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमृतसर ने साढ़े चार सौ साल के इतिहास में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखी। आध्यात्मिकता, शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र बना यह शहर जलियांवाला बाग हत्याकांड और 1947 के विभाजन जैसी ऐतिहासिक त्रासदियों का भी गवाह रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 में गुरु राम दास जी की ओर से 1577 में स्थापित अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
'अतीत की यादें, वर्तमान की समझ और भविष्य की कल्पना' विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में उपराज्यपाल ने कहा कि अमृतसर के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में विश्वविद्यालयों की बड़ी भूमिका है। ऐतिहासिक दस्तावेजों, मौखिक इतिहास के डिजिटलीकरण और शोध के जरिये शहर की धार्मिक परंपराओं, वास्तुकला, साहित्य और सामाजिक आंदोलनों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना 1969 में गुरु नानक देव जी की 500वीं जयंती पर हुई थी।
शहर को रहने लायक बनाना भी जरूरी
उपराज्यपाल ने कहा कि अमृतसर की पहचान केवल ऐतिहासिक स्मारकों तक सीमित नहीं है। पुराने मोहल्लों, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय आजीविका को भी संरक्षित करना होगा। शहर को बेहतर बनाने के लिए नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान देना जरूरी है। तीर्थयात्रा और पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार व कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
-- -
आदित्य पाण्डेय