फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kidnaped and gangrape.

महिला को अगवा कर राजस्थान में सामुहिक दुष्कर्म

Mon, 22 Sep 2014 11:33 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnaped and gangrape.

साइबरसिटी की एक महिला को अगवा कर उससे राजस्थान में सामुहिक

विज्ञापन
दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को चार दिन पहले गुड़गांव से अगवा कर भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव में ले जाया गया जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

शनिवार को राजस्थान पुलिस की तरफ से जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद गुड़गांव पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म काम मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि गुड़गांव के राजीव नगर में 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। 18 सितंबर को वह राशन कार्र्ड बनाने के सिलसिले में घर से लघु सचिवालय आई थी। यहां राजीव चौक के पास से ऑटो में राजीव नगर जाने के लिए जब वह चढ़ी तो तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया।

बयान में महिला ने बताया है कि तीनों युवक उसे डरा-धमकाकर राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव धीमरी ले गए थे। जहां तीनों ने बारी-बारी उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

गांव के बुजुर्ग लोगों को सुनाई आपबीती

Woman kidnaped and gangrape.

तीनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर गांव के बुजुर्ग लोगों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसे शनिवार को भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना ले जाया गया।

महिला के बयान पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुड़गांव पुलिस को मामले सौंप दिया। देररात सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने किसी जलेसिंह नामक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी 376डी/366 का मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सरोज बाला ने बताया कि महिला का मेडिकल करा लिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed