फोन पर बात करने की ऐसी सजा कि कांप जाए रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी इतनी खफा हो जाए कि जान लेने पर उतारु हो जाए।
जी हां, ऐसी ही एक वास्तविक घटना गाजियाबाद में हुई। पत्नी के मना करने के बाद भी पति फोन पर लगा रहा। गुस्से में आई पत्नी ने उसे लात से धक्का दे दिया। पति छत से सीधे जमीन पर पहुंच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पूजा (30) अपने घर की छत पर गई जहां उसका पति फोन पर बातें कर रहा था।
जब पत्नी ने अमित से फोन रखने को कहा तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में जोरदार का झगड़ा हुई। इस बीच गुस्साई पत्नी ने अमित को जोरदार लात मारी जिससे वह 12 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा।
आस-पास के लोगों ने अमित को आनन-फानन में सरकारी एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर पत्नी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम क्यों दिया।
पति को देखने अस्पताल भी नहीं आई पत्नी
पुलिस अधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि, कि फिलहाल अमित होश में है और बात करने में समर्थ है। उन्होंने बताया कि अमित खतरे से बाहर है। डॉक्टरों को एक्सरे रिपोर्ट का इंतजार है।
चौंकाने वाली बात है कि डॉक्टर के बार-बार बुलाने पर भी अमित की पत्नी अस्पताल नहीं पहुंची। पुलिस को शक है कि वह फरार हो गई है।
अब भी इस बात का पता नहीं चल सका है कि महिला के नाराज होने की असल वजह पति का फोन पर बात करना ही था या कुछ और।
हालांकि अभी तक अमित के बयान को रजिस्टर नहीं किया जा सका है। पूजा और अमित के तीन बच्चे भी हैं।