फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman jumps to death from 14th floor in Greater noida

खाने में पति और देवर ने बनाया अंडा, नाराज महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

Thu, 13 Dec 2018 07:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा।
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा। Updated Thu, 13 Dec 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps to death from 14th floor in Greater noida
डेमो - फोटो : डेमो

बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित ईको विलेज सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार सुबह 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि महिला ने सब्जी बनाई थी, लेकिन पति व देवर अंडे लाकर खाना बना रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने खुदकुशी की। हालांकि पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि ईको विलेज सोसायटी में महिला की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत की सूचना पर पड़ताल की गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतका की पहचान आरती (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पड़ताल में पता चला है कि आरती ने घर में सब्जी बनाई थी, लेकिन पति व देवर अंडे लाकर खाना बनाने लगे। इस बात पर आरती और उनकी कहासुनी हुई। इससे क्षुब्ध होकर आरती ने 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना आरती के मायके वालों को दे दी गई है। मायका बिहार में है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर मायका पक्ष तहरीर देता है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed