फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman jumped in front of Metro because of dowry

कार्ड बंटने के बाद किया शादी से इनकार, युवती ने दे दी जान

Tue, 24 Nov 2015 01:40 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in front of Metro because of dowry

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगाने वाली अंजली अपनी शादी टूट जाने से आहत थी। पुलिस की जांच में अंजली के परिवार ने खुलासा किया है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में उसकी शादी तय हो गई थी।

विज्ञापन


कार्ड भी बंट चुके थे। ऐन मौके पर ससुराल वालों ने परिवार से दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से आहत होकर अंजली ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि का कहना है कि अंजली के परिवार वालों ने दहेज की वजह से शादी तोड़ने की बात कही है। सबूत के तौर पर उन लोगों ने शादी के कार्ड व शादी तय होने के वीडियो पेश किए हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी चीजों की जांच करने के बाद ही कोई मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता और भाई गाजियाबाद में रहते हैं

woman jumped in front of Metro because of dowry

गौरतलब है कि मूलत: करैली, इलाहाबाद की रहने वाली अंजली सिंह ने रविवार शाम यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी थी। अंजली के माता-पिता और भाई गाजियाबाद में रहते हैं।


युवती के पिता हरि सिंह ने बताया कि अंजली फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर चुकी थी। उसकी शादी दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहने वाले एक होम्योपैथिक डॉक्टर से तय हुई थी।

शादी दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होने वाली थी। हरि सिंह के मुताबिक रविवार सुबह वर पक्ष की ओर से फोन आया और उन लोगों ने आईटीओ में मिलने के लिए बुलाया।

बाद में उसने मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी कर ली

woman jumped in front of Metro because of dowry

उन्होंने दावा किया कि वर पक्ष ने दहेज की मांग कर शादी तोड़ दी। इस बात से अंजली डिप्रेशन में आ गई। उसने किसी सहेली से मिलने व देर से आने की बात कहकर चली गई। बाद में उसने मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी कर ली।


पुलिस उपायुक्त का कहना है कि अंजली के पिता की ओर से दिए साक्ष्यों के आधार पर वर पक्ष को नोटिस देकर उनसे जवाब देने के लिए कहा जाएगा।

जांच में वर पक्ष दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed