फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman journalist molested at ito metro station, accused arrested after cctv footage goes viral

पुलिस हेडक्वार्टर से कुछ दूर पर हुई महिला पत्रकार से छेड़छाड़, CCTV वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
woman journalist molested at ito metro station, accused arrested after cctv footage goes viral
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर सोमवार 13 नवंबर को महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले का सीसीटीवी वायरल होने के बाद आज दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जब पीड़िता ने विरोध किया था तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जो अब वायरल हो चुकी है। घटना के चार दिन बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने मामले की लिखित में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक अंग्रेजी दैनिक में वरिष्ठ पत्रकार है। आईटीओ पर उसका दफ्तर है। सोमवार रात को काम समाप्त करने के बाद वह ग्रेटर कैलाश स्थित घर जाने के लिए दफ्तर से निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी सीढ़ियां चढ़कर भाग गया, देखें वीड‌ियो

woman journalist molested at ito metro station, accused arrested after cctv footage goes viral

आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर पहुंचकर नीचे जाने के लिए सीढ़ियां उतर रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने पीड़िता को धक्का मारा।

शुरूआत में पीड़िता ने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन आरोपी दोबारा बदसलूकी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी सीढ़ियां चढ़कर भाग गया।

पीड़िता ने मामले की सूचना अपने सहयोगियों को दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed