{"_id":"5ddb973a8ebc3e54a856e609","slug":"woman-injured-during-firing-in-wedding-ceremony-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 25 Nov 2019 02:26 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में सोमवार को हर्ष फायरिंग के कारण खुशी के माहौल में अचानक सनसनी फैल गई। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि सोमवार दोपहर शादी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अनजाने में किसी के बंदूक की गोली एक युवती के सिर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल युवती को तत्काल हापुड़ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
