{"_id":"5d0983bf8ebc3e703744362c","slug":"woman-harrased-in-auto-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बीच सड़क पर आर्किटेक्ट से छेड़छाड़, चालक और दोस्त की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बीच सड़क पर आर्किटेक्ट से छेड़छाड़, चालक और दोस्त की करतूत
Wed, 19 Jun 2019 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Facebook
कल्याणपुरी इलाके में दिनदहाड़े बीच सड़क पर 24 वर्षीय आर्किटेक्ट युवती से छेड़छाड़ की वारदात हुई। ऑटो चालक और उसके दोस्त की करतूत पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। उन्हें देखकर दोनों आरोपी ऑटो छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने ऑटो में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। युवती की शिकायत पर अपहरण, छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने मंगलवार सुबह दस बजे मदर डेयरी से नोएडा जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया। कुछ दूर चलने के बाद मंगलम क्रॉसिंग पर चालक ने एक अन्य युवक को ऑटो में बिठा लिया। इसका युवती ने विरोध किया और किसी के साथ ऑटो शेयर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
उसने चालक से ऑटो रोकने को कहा, लेकिन उसने कहा कि युवक आगे उतर जाएगा। युवती ने चालक से ऑटो रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच, युवक आगे से पिछली सीट पर आकर युवती की बगल में बैठ गया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो चालक ने विनोद नगर फ्लाईओवर के पास ऑटो रोक लिया। युवती उतरकर चालक को किराया देने लगी, तभी उसने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। इस पर युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनते आसपास से गुजर रहे लोग ऑटो की तरफ बढ़े। लोगों को आते देख चालक ऑटो को छोड़कर दोस्त के साथ फरार हो गया।
छेड़छाड़ की जानकारी पर गुस्साए लोगों ने ऑटो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि ऑटो के मालिक से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।