फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman ganag rape in moving car in delhi

चलती कार में महिला से गैंगरेप, दिल्ली की सड़कों पर दो घंटे तक घुमाने के बाद खेत में फेंका

Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman ganag rape in moving car in delhi

तिमारपुर से महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी दो घंटे तक कार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। बाद में बेहोशी की हालत में महिला को अलीपुर के खेतों में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अलीपुर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (27) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ बुराड़ी में रहती है। परिवार में पति व तीन बच्चे हैं। छह साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से जगतपुर जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


संगम विहार पहुंचकर उसने ई-रिक्शा लेने का प्रयास किया, लेकिन किराया अधिक मांगने के कारण वह यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क की ओर से पैदल जगतपुर की ओर  जाने लगी। इस बीच कार सवार उसके गांव के चार युवक नदीम, नसीम, अरुण और एक अन्य उसे मिले। आरोपियों ने लिफ्ट देने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने जबरन उसे कार में खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्धनग्न अवस्था में मिली वो

woman ganag rape in moving car in delhi

आरोप है कि बदमाशों ने कार को उत्तरी दिल्ली, रोहिणी और बाहरी दिल्ली की सड़कों पर घुमाना शुरू कर दिया। दो घंटे तक वारदात को अंजाम देने के दौरान सपना बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो उसने खुद को अर्द्धनग्न अवस्था में अलीपुर स्थित हिरंकी गांव के खेतों में पाया। गांव दिल्ली-हरियाणा के बार्डर पर है।

एक राहगीर की मदद से वह थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पीड़िता के जानकार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed