फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Palwal s Ramnagar relatives allege murder

शादी की सालगिरह के दिन विवाहिता की मौत: पति के भाभी से हैं अवैध संबंध, फांसी पर लटका मिला शव, केस हुआ दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 02:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

शुक्रवार रात करीब साढे 12 बजे विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Palwal s Ramnagar relatives allege murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी की सालगिरह के दिन ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। घटना शुक्रवार आधी रात की है। शुक्रवार रात करीब साढे 12 बजे विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित गांव मालपुरा निवासी भरत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते साल 21 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी की शादी पलवल के रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी निशांत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले मोनिका को परेशान करने लगे। मोनिका से बाइक, एलइडी टीवी व रुपयों की मांग की जाने लगी। बेटी का घर बसाने के लिए कई बार रुपये दिए गए, परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका के पति निशांत के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। आरोपी पति, सास विमला व भाभी भारती अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। 21 अप्रैल की रात को करीब 12 से एक बजे बीच आरोपियों ने मोनिका को फांसी लगाकर हत्या कर दी। करीब ढाई बजे उन्हें फोन कर सूचना दी। सुबह जब वे पलवल पहुंचे तो मोनिका के शव को चारपाई पर लिटाया हुआ था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मोनिका की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह को लेकर वह काफी उत्सुक थी। उसने सालगिरह मनाने की पूरी तैयारी की थी, परंतु ससुराल वालों को यह मंजूर नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed