फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies in car accident at high speed on Ashok Vihar flyover in Delhi

Delhi News: अशोक विहार फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो फुटपाथ से टकराकर फिल्मी अंदाज में सड़क पर आ गिरी, मां की मौत और बेटा घायल

Sun, 22 May 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 May 2022 11:19 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी वत्स का बयान होना बाकी है। उसके बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि किस वजह से हादसा हुआ है। आशंका है कि झपकी आने से हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना कैसे हुई।

विज्ञापन
Woman dies in car accident at high speed on Ashok Vihar flyover in Delhi
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भारत नगर के अशोक विहार फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो कार फुटपाथ से टकराकर कर पलट गई। टक्कर लगते ही कार उछलकर रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गई। कार के उछलते ही उसमें बैठी महिला बाहर निकलकर फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार चला रहा महिला का 21 साल का बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

 

मृत महिला की शिनाख्त पूनम भाटिया (45) के रूप में हुई है। वह अपने पति रितेश भाटिया और बेटे वत्स भाटिया के साथ फेज-1, अशोक विहार में रहती थी। पूनम रोहिणी के कंझावला रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षिका थी। वत्स भाटिया दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन से तीसरे वर्ष का छात्र है। रितेश भाटिया निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात परिवार रॉयल बैंकेट हॉल में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी से घर लौटा। फिर तड़के मां-बेटा जीटी करनाल रोड स्थित नानक प्याऊ गुरुदारे में मत्था टेंकने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को वत्स चला रहा था। सत्यवती कॉलेज फ्लाईओवर के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। कार उछलने के बाद फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार के उछलने के दौरान पूनम कार से निकलकर फ्लाई ओवर के नीचे जा गिरीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तड़के करीब पांच बजे सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को क्षतिग्रस्त कार मिली। पुलिस घायल मां बेटे को दीपचंद अस्पताल लेकर गई। जहां पूनम को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने वत्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed