फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman died and eight people injured when under-construction basement wall Akash Hospital in Delhi collapsed

Delhi: द्वारका में आकाश अस्पताल की निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, एक महिला की मौत; नौ घायल

Thu, 25 Jul 2024 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 10:07 PM IST
सार

दिल्ली के सेक्टर 12 द्वारका में आकाश अस्पताल की निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिर गई है। हादसे में वहां काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। 

विज्ञापन
woman died and eight people injured when under-construction basement wall Akash Hospital in Delhi collapsed
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

द्वारका सेक्टर- 12 इलाके में आकाश अस्पताल के निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में वहां काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर द्वारका सेक्टर तीन स्थित आकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देवी नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम द्वारका नार्थ थाने में तैनात हवलदार सुरेश और दिलराज द्वारका सेक्टर 12 स्थित पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे। उन लोगों ने देखा कि सेक्टर 12 द्वारका में आकाश अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट के पास काफी लोग जमा हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि निर्माणाधीन बेसमेंट की उत्तर पूर्व की ओर की दीवार ढह गई है। घटना के बाद मजदूरों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी नहीं दी थी और खुद की मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को देने के बाद राहत बचाव कार्य में जुट गए। वहां मौजूद मजदूरों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे दस मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत सभी घायलों को सेक्टर तीन स्थित आकाश अस्पताल और सेक्टर-9 स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। इंदिरा गांधी अस्पताल में एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसकी पहचान देवी (30) के रूप में हुई है। उसका पति संतोष भी यहां काम कर रहा था। वह भी दीवार के चपेट में आने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौ घायलों का आकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी क्राइम और फोरेंसिक टीम को दी गई। टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अस्पताल के बेसमेंट में निर्माण का काम किया जा रहा था। बेसमेंट में दीवार खड़ी की जा रही थी। इसी दौरान एक निर्माणाधीन दीवार वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। घायल नौ लोगों का आकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस घायलों का बयान ले रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बयान लेने के बाद लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।


सात मजदूरों को इलाज के बाद मिली छुट्टी: अस्पताल प्रशासन
आकाश अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हादसे में घायल हुए सात मजदूरों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती करने की सलाह दी गई है। दोनों का ऑपरेशन होना है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्माणाधीन साइट का प्रबंधन एलवी क्रिएशंस एलएलपी का है। बृहस्पतिवार को आकाश हेल्थकेयर की इमरजेंसी में नौ मरीज आए थे। उनकी जांच पड़ताल की गई, जिसमें पता चला कि नौ घायलों में से कोई भी गंभीर नहीं है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसमें से सात को पूरी जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ठेकेदार ने उनका सरकारी ट्रॉमा अस्पतालों में ले जाने की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed