फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman delivers baby in metro train delayed by storm

आंधी-तूफान के बीच मेट्रो में पैदा हुई बच्ची

Sat, 31 May 2014 09:18 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
woman delivers baby in metro train delayed by storm

शुक्रवार देर शाम आई तूफानी आंधी ने जहां कई घरों को तबाह किया और कई जानें ले लीं वहीं, एक घर को खुशियों से भर दिया। तूफानी आंधी के चलते लेट हुई मेट्रो के भीतर अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर यात्री चौंक उठे।

विज्ञापन


दरअसल, तेज हवा और बारिश ने मेट्रो की भी रफ्तार रोक दी और नतीजा यह हुआ कि लोग मेट्रो के भीतर ही फंसे रहे।

इसी हाल में एक महिला भी फंस गई जो डिलीवरी के लिए अपने पति के साथ द्वारका स्थित हॉस्पिटल जा रही थी।

मेट्रो में शुरू हो गया दर्द

woman delivers baby in metro train delayed by storm

टीओआई के अनुसार, यह मामला रात करीब 9 बजे के आसपास द्वारका की ओर जा रही मेट्रो का है। जिसमें कृष्णा नाम की एक महिला अपने पति प्रदीप के साथ हॉस्पिटल जाने के लिए निकली थी।

वे द्वारका सेक्टर 10 स्टेशन पहुंच गए लेकिन आगे जाने के लिए उन्हें मेट्रो सर्विस शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।

रात 9 बजे सेवा शुरू होते ही उन्होंने मेट्रो पकड़ी लेकिन तभी महिला को लेबर पेन होने लगा। महिला ने आसपास मौजूद या‌त्रियों से मदद मांगी, जिन्होंने मेट्रो स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोक दी गई मेट्रो

woman delivers baby in metro train delayed by storm

डिलीवरी की सूचना मिलते ही मेट्रो रोक दी गई और एक यात्री, जोकि पेशे से डॉक्टर था, उसने डिलीवरी कराने में महिला की मदद की। इस दौरान सीआईएसएफ ने भी अपने निजी डॉक्टर को बुला लिया।

यही नहीं, सीआईएसएफ के जवान ने तौलिये का इंतजाम किया जिससे बच्चे को सुरक्षित रखा जा सके और डिलीवरी में महिला की मदद की। ट्रेन में मौजूद कुछ महिला यात्री भी मदद के लिए आगे आईं और आखिरकार लगभग रात 9.10 बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची के पैदा होते ही उसे तौलिए में लपेट दिया गया। इसके बाद मां और बेटी दोनों को एक एंबुलेंस के जरिए तत्काल पालम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां फिलहाल दोनों पूरी तरह स्वस्‍थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed