फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman deliverey in police ERV in Gurugram

Gurugram: पुलिस की गाड़ी में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्टाफ ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 31 Dec 2023 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 31 Dec 2023 08:47 PM IST
सार

गुरुग्राम में पुलिस की ईआरवी गाड़ी में एक महिला की डिलीवरी हुई है। प्रसव के दौरान ईआरवी-302 के स्टाफ ने महिला की मदद की। बाद में महिला को पॉलीक्लिनिक सेक्टर-31 में दाखिल करवाया गया, जहां पर महिला व नवजात स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Woman deliverey in police ERV in Gurugram
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस के आपातकालीन बचाव वाहन (ईआरवी ) में एक महिला ने रविवार को बच्चे को जन्म दिया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे ईआरवी-302 को सूचना मिली कि गांव डूंडाहेड़ा में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पाकर ईआरवी पर तैनात एएसआई विकास, सिपाही विक्रम व एसपीओ कमल सात मिनट में सूचना में बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए गर्भवती को वाहन से अस्पताल लेकर चल दी, इसी दौरान रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 
विज्ञापन


प्रसव के दौरान ईआरवी-302 के स्टाफ ने महिला की मदद की। बाद में महिला को पॉलीक्लिनिक सेक्टर-31 में दाखिल करवाया गया, जहां पर महिला व नवजात स्वस्थ हैं। महिला व उनके परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस टीम की प्रशंसा की है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी से अपील की है कि किसी भी अपराध, घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें। गुरुग्राम पुलिस आमजन की सहायता के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed