{"_id":"5ba8de77867a557e8836a11e","slug":"woman-cut-husband-tongue-afer-dispute-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, मिला ऐसा सबक, बोल नहीं पाएगा जिंदगीभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के बाद नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, मिला ऐसा सबक, बोल नहीं पाएगा जिंदगीभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और पति
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा काम कर सकती है। घटना दिल्ली के रणहौला इलाके की है। दरअसल, महिला ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
tongue cut
आरोपी महिला आठ माह की गर्भवती है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़ित ने बयान में बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार, राजू (24)(बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी काजल (बदला हुआ नाम) और घर के अन्य सदस्यों के साथ रणहौला इलाके में रहता है। मूलत: अजमेर का रहने वाला राजू शादी विवाह समारोह में जोकर बनकर लोगों का मनोरंजन करता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
tongue cut
कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। शनिवार रात राजू के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद मामला सुलझ गया। बाद में मौका पाकर महिला ने पति की जीभ को दांत में फंसा लिया और उसे काट कर अलग कर दिया।
tongue cut
राजू के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर सहम गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से मिले कटे जीभ को कब्जे में कर उसे डॉक्टरों को हवाले कर दिया।
tongue cut
जीभ की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे फिर से लगाया जा सके। पीड़ित ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने काबिल नहीं समझती थी। अकसर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। राजू के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे।