फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman crushed by a speeding tractor in gurgaon

फुटपाथ पर खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

Sat, 26 Apr 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Apr 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
woman crushed by a speeding tractor in gurgaon

गुड़गांव के सेक्टर-40 एरिया में मंदिर के सामने फुटपाथ पर खड़ी महिला को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मूलरुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 30 वर्षीय विधवा महिला अपने पिता के साथ सिलोखरा गांव में किराये पर रहती थी। वह कोठियों में खाना बनाने और सफाई का काम करती थी। शुक्रवार को वह काम पर जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर सड़क छोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गया और महिला को घसीटते हुए ले गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के गुस्से को देखते हुए ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


एक अन्य घटना में एक्सप्रेस-वे पर शिवमूर्ति के पास सीएनजी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक को चोट आई। सुबह हुई दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन प्रभावित हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed