फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide with two children in Faridabad

अंदर क्या हुआ?: कमरे का दरवाजा खुला तो फंदे पर मां, बेड पर बेटा व जमीन पर पड़ी थी बेटी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Nov 2024 07:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 07:41 PM IST
सार

फरीदाबाद जिले में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों सहित फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला फंदा पर झूल रही थी। जबकि दोनों बच्चे बेड और जमीन पर मृत पड़े थे।

विज्ञापन
Woman commits suicide with two children in Faridabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूपानी थाना क्षेत्र में बदरपुर सैद गांव में एक महिला ने दो बच्चों सहित फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति राहुल सुबह नाश्ता करने के बाद काम के लिए निकल गए। दोपहर में आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला फंदा पर झूल रही थी। जबकि दोनों बच्चे बेड और जमीन पर मृत पड़े थे।

विज्ञापन


राहुल ने बताया वह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद काम के लिए निकल गया। उस समय तक बच्चे खेल रहे थे, पत्नी घर के काम करने में लगी थी। घर पर उनका एक बैग छूट गया था, उसे लेने के लिए दोपहर में वापस आए तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। उन्होंने करीब 20 से 25 मिनट तक कमरे का गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा पत्नी रजनी (32) चुन्नी से फंदा लगाया हुआ है, जबकि बेटा रुद्र (3) बेड पर मृत पड़ा था। वहीं, बेटी अंकिता (5) नीचे जमीन पर मृत पड़ी थी। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजवाया। 
विज्ञापन


भूपानी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम ने थाने में सूचना दी थी। उस सूचना के बाद मौके पर जाकर देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद है, सिपाहियों की मदद से गेट को खुलवाया। जब गेट खुला तो एक महिला फंदे पर लटकी थी, जबकि दो बच्चे मृत अवस्था में थे। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। बच्चों की मौत किस चीज से हुई है। महिला ने कदम क्यों उठाया। यह सब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed