फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide by hanging herself with a scarf in Delhi

Delhi Crime: नशे की लत ने पहले मायका छीना... फिर महिला की जिंदगी; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 29 Oct 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Oct 2025 10:47 PM IST
सार

महिला परिवार के साथ विवेक विहार स्थित सी ब्लॉक में रहती थी। उसके परिवार में पति व एक बेटी है। सोमवार देर शाम महिला को चुन्नी के सहारे लटके हुए देख परिजनों की चीख निकल गई।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself with a scarf in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार इलाके में नशे की लत ने पहले एक महिला का मायका छीना, बाद में उसकी जिंदगी भी छीन ली। दावा है कि महिला नशे की आदी थी, जिसकी वजह से उसके परिवार वालों ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। नशे की लत महिला के जीवन पर पूरी तरह हावी हो गई थी, जिससे परेशान होकर महिला ने बंद कमरे में एक चुन्नी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली और अपनी बेटी को मां के साये से महरूम कर चली गई। मृतक महिला की पहचान इशिका (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, इशिका परिवार के साथ विवेक विहार स्थित सी ब्लॉक में रहती थी। उसके परिवार में पति व एक बेटी है। सोमवार देर शाम महिला को चुन्नी के सहारे लटके हुए देख परिजनों की चीख निकल गई। उसने आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed