फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide by hanging herself after beating her child for asking for phone in faridabad

‘मैं मर जाती हूं, तू खूब गेम खेलना’: बेटी के मोबाइल मांगने पर भड़की मां, पीटने के बाद दी जान; गुस्सा बना काल

Thu, 04 Jan 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

महिला का पति से दहेज का केस चल रहा है। राधा के पिता मूलचंद ने बताया बुधवार को किसी काम से बाहर गए थे। पत्नी सुशीला ने बताया राधा काफी देर से मोबाइल पर गेम खेल रही थी।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself after beating her child for asking for phone in faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल पर काफी देर से गेम खेल रही महिला से उसकी आठ साल की बेटी ने मोबाइल मांगा तो वह भड़क गई। बच्ची को पीटने के बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से महिला आसपास की कॉलोनी में चर्चा का विषय बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान मवई गांव निवासी राधा के रूप में हुई है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी कृष्ण नाम के युवक से हुई थी। बेटी के जन्म के बाद से महिला बसेलवा कॉलोनी में अपनी मां के घर रह रही थी। पति से उसका दहेज का केस चल रहा है। राधा के पिता मूलचंद ने बताया बुधवार को किसी काम से बाहर गए थे। पत्नी सुशीला ने बताया राधा काफी देर से मोबाइल पर गेम खेल रही थी। आठ वर्ष की इकलौती बेटी शिवानी ने गेम खेलने की जिद की और मां राधा से मोबाइल मांगने लगी। इतनी सी बात को लेकर राधा भड़क गई और बेटी को पीटने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मोबाइल फेंक दिया और बेटी से कहा ‘मैं मर जाती हूं, तू खूब गेम खेलना’ राधा को गुस्से में देख मां सुशीला अपनी पोती शिवानी को लेकर घर के बाहर बैठ गई। कुछ देर बात पता लगा राधा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। काफी देर तक जवाब न आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। राधा का शव घर की छत में लगे गाटर में चुन्नी से बनाए फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed