फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman came to hospital for treatment of brother physically assaulted by worker in delhi

अस्पताल में भाई का इलाज कराने आई महिला से दुष्कर्म, एक्सरे कराने के बहाने कर्मचारी ने की हैवानियत

Tue, 02 Jul 2019 08:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
woman came to hospital for treatment of brother physically assaulted by worker in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव स्थित इहबास अस्पताल में राजस्थान से अपने भाई का इलाज कराने आई एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक्सरे कराने के बहाने आरोपी महिला को एक मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


वारदात के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला को परेशान करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने 26 जून को मामले की सूचना पति को दी, जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आरोपी अस्पताल का ही कर्मचारी है। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बात की पुष्टि नही हो पाई है कि आरोपी अस्पताल का कर्मचारी है या नही। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता का भाई दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहता है। वह मानसिक बीमार है। पिछले करीब तीन माह से उसका जीटीबी एंक्लेव के इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पीड़िता की मां भी बीमार रहती है, इसी वजह से उसे ही भाई की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से पीड़िता के भाई के हाथ में दर्द हो रहा था। बातचीत करने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि उसके हाथ एक्सरे कराना पड़ेगा। 

एक आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर एक्सरे कराने की बात की। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर अस्पताल के बाहर बुलाया।

वह बाइक पर बिठाकर पीड़िता को अपने साथ ले गया। महिला ने कहा कि उसका भाई तो अस्पताल में तो आरोपी ने कहा कि उसका दूसरा कर्मचारी ले आएगा। आरोपी पीड़िता को एक मकान में ले गया, वहां उसने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed